गुमला में ACB का छापा, लघु सिंचाई प्रमंडल का लिपिक राहुल प्रताप 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया

 

 

एसीबी रांची टीम ने दफ्तर में रंगे हाथ दबोचा, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश

GUMLA

Anti Corruption Bureau Jharkhand रांची की टीम ने गुमला में बड़ी कार्रवाई करते हुए लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय में कार्यरत लिपिक राहुल प्रताप को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम को घूस लेने की शिकायत मिली थी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। टीम ने कार्यालय में ही छापेमारी कर राहुल प्रताप को रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। एसीबी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को प्रशासन की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त मुहिम का हिस्सा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *