₹9,737 करोड़ खर्च का हिसाब दे सरकार: JDU का हमला, 8,000 करोड़ पर ऑडिट आपत्ति का मुद्दा गरमाया


22 साल का खर्च बेनकाब करने की मांग, श्वेत पत्र जारी कर जवाबदेही तय करे सरकार



RANCHI

जनता दल (यूनाइटेड) झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सौमैन दत्ता ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 22 वर्षों में ₹9,737 करोड़ खर्च किए गए, लेकिन सरकार आज तक इसका स्पष्ट हिसाब जनता के सामने नहीं रख पाई है।

उन्होंने कहा कि ₹8,000 करोड़ से अधिक की राशि पर गंभीर ऑडिट आपत्तियां दर्ज हैं। इसे तकनीकी चूक बताना जनता के साथ मजाक है। यह सीधी प्रशासनिक विफलता और जवाबदेही से बचने की कोशिश है।

सौमैन दत्ता ने सवाल उठाया कि क्या सरकार के पास खर्च का पूरा रिकॉर्ड नहीं है या जानबूझकर सच्चाई को छिपाया जा रहा है। उनका कहना था कि जो विभाग दो दशकों में जनता के पैसे का हिसाब नहीं दे सके, उन्हें सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

जदयू ने मांग की है कि ₹9,737 करोड़ के पूरे व्यय पर तत्काल श्वेत पत्र जारी किया जाए। साथ ही ₹8,000 करोड़ की ऑडिट आपत्तियों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों व विभागों पर सख्त कदम उठाए जाएं।

पार्टी ने कहा कि झारखंड की जनता को अब भाषण नहीं, बल्कि पूरा और पारदर्शी हिसाब चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *