मरांग गोमके स्कॉलर्स और प्रवासी युवाओं की सक्रिय भागीदारी, संस्कृति की दिखी जीवंत झलक
Jharkhand @25, Hemant Soren, Marang Gomke Scholars, Overseas Jharkhandis, Sustainable Development
LONDON/RANCHI
झारखण्ड के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में लंदन में ‘झारखण्ड @25’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में यूनाइटेड किंगडम के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत मरांग गोमके ओवरसीज स्कॉलरशिप के छात्र, चेवनिंग मरांग गोमके स्कॉलर्स, उच्च शिक्षा के बाद यूके में कार्यरत युवा, शिक्षाविद, शोधकर्ता, उद्यमी और झारखण्ड से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कुल लगभग 150 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि किसी राज्य सरकार द्वारा विदेश में अपने छात्रों, प्रवासियों और उद्यमियों को एक मंच पर जोड़ने का यह संभवतः पहला प्रयास है।
हम सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल 25 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि उन अनंत संभावनाओं की कहानी है, जिनकी ओर झारखण्ड अग्रसर है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड का विकास मॉडल प्रकृति के साथ संतुलन और समावेशी सोच पर आधारित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और बाबा दिशोम गुरुजी के दूरदर्शी विचारों से प्रेरित है। उनके द्वारा प्रतिपादित गरिमा, आत्मसम्मान और न्याय के मूल्य आज भी झारखण्ड के भविष्य को दिशा दे रहे हैं। झारखण्ड अपनी जड़ों से जुड़कर, सभी को साथ लेकर सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और यह निरंतरता बनी रहेगी।
झारखण्ड की परम्परा और संस्कृति की दिखी झलक
कार्यक्रम के दौरान मरांग गोमके स्कॉलर्स और यूके में रह रहे झारखण्डवासियों ने राज्य की समृद्ध परंपरा और संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति दी। सादरी गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा माहौल झारखण्ड की मिट्टी की खुशबू से भर उठा।
इस क्रम में छात्रों और युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए और उन्हें मिले अवसरों के लिए झारखण्ड सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने झारखण्ड की पहचान, अस्मिता और वैश्विक उपस्थिति को एक साथ मजबूती से रेखांकित किया।
‘JharkhandCelebrated in London, Showcasing Youth, Identity and Sustainable Growth
लंदन में आयोजित हुआ ‘झारखण्ड @25’ कार्यक्रम, संघर्ष से संभावनाओं तक की यात्रा पर संवाद