लोहरदगा में रिश्वतखोरी पर ACB का बड़ा एक्शन, पंचायत सचिव 15 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

LOHARDAGA

जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेन्हा प्रखंड के भड़गांव और डांडू पंचायत के पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव बागवानी योजना के लाभुक कृष्णा उरांव से मस्टर रोल जेनरेट करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। इस संबंध में लाभुक द्वारा एसीबी को शिकायत दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए।

जांच में पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम डीएसपी के नेतृत्व में शुक्रवार को लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड कार्यालय पहुंची। जैसे ही लाभुक कृष्णा उरांव ने पंचायत सचिव को रिश्वत की राशि सौंपी, एसीबी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ACB की इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *