वूमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में झारखंड का विजय रथ जारी, हैदराबाद पर 6 विकेट से चौथी जीत

Lucknow


लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे वूमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) मुकाबले में झारखंड ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 42.4 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से के. श्रीवल्ली ने 45 रन और बी. प्रतीक्षा ने 32 रन की पारी खेली। झारखंड की गेंदबाजी एक बार फिर बेहद प्रभावी रही। कुमारी पलक ने 3 विकेट झटके, जबकि नेहा कुमारी और भूमिका को 2–2 विकेट मिले।

जवाबी पारी में झारखंड की टीम ने 26.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 140 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में आरुषि घोड़ियाल ने 47 रन की अहम पारी खेली। कुमारी पलक और प्राची प्रधान ने 28–28 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान प्रियंका लूथरा ने 25 रन बनाए।

इस जीत के साथ झारखंड टीम का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है और टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *