महाराष्ट्र में गाय को राज्यमाता का दर्जा, चुनाव से पहले शिंदे सरकार का धार्मिक दाव

30th September 2024

नेशनल डेस्क

महाराष्ट्र में गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया गया है। बीजेपी के समर्थन वाली एकनाथ शिंदे सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले ये बड़ा धार्मिक दाव खेल दिया है। मिली खबर के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति, वैदिक काल से महत्व है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, पंचगव्य उपचार पद्धति, इस तरह गोमूत्र जैविक खेती पद्धति के महत्व को देखते हुए गाय को अब से राज्यमाता घोषित किया जा रहा है।

इस बाबत शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गाय हमारी रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी हुई है। कहा, “हम केंद्र सरकार से भी मांग करते हैं कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। जिससे कोई भी गौ माता की तस्करी ना कर पाए।“ इधर, महाराष्ट्र गौ सेवा के अध्यक्ष शेखर मूंदडा ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि ये बड़ी खुशी की खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने गौ माता को राज्यमाता गोमाता घोषित किया है। कहा, हर आम आदमी के जनमत को देखते हुए यह निर्णय बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद। भारतीय गौवंश का पालन-पोषण करने वाले सभी गौ प्रेमियों को हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *